हस्तिनापुर। आध्यात्मिक सत्पुरुष कानजी स्वामी पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट तीर्थधाम चिदयातन में अखिल भारतीय युवा फेडरेशन द्वारा जैन संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित हुकुम चंद भारतीय, सुरेश जैन ऋतुराज, अजित प्रसाद जैन, मुकेश जैन ने उद्घाटन करके किया। इसके बाद मंगलाचरण का पाठ किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रवक्ता अरुण जैन ने बताया कि इस शिविर में बालक-बालिकाओं को जैन धर्म के सिद्धांतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम सुबह 5 से 9 बजे तक चलेगा। पंडित हुकुम चंद व सुरेश जैन ऋतुराज ने शिविर की प्रशंसा की। आयोजकों के कार्य की सराहना की। शिविर में देश-विदेश के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पंडित निखिल शास्त्री ने भक्तामर स्रोत की कक्षा आरंभ की। शिविर में पंच परमेष्ठी, देवशास्त्र गुरु, ण्मोकार महामंत्र, तीर्थंकर भगवान, पाप, अन्य, अनुयोग आदि के बारे में विस्तार से बताया। यहां रोहित जैन, सौरभ जैन, मुकेश जैन, संयम जैन, आयुष जैन, अजय जैन, अरुण कुमार जैन आदि ने भाग लिया।
तीन लोक की महत्ता पर प्रकाश डाला
अरुण कुमार जैन ने बताया कि इसके बाद जिनेंद्र पूजन किया गया। डॉ. मनीष शास्त्री, पंडित जिनेंद्र शास्त्री द्वारा जैन धर्म के मुख्य जैन सिद्धांतों पर चर्चा की गई। जिसका मुख्य विषय जैन कौन है रहा। इसी शृंखला में पंडित निखिल शास्त्री ने ण्मोकार महामंत्र, देव शास्त्र पूजा, तीर्थंकर भगवान, पाप, कषाय, चार अनुभोग व तीन लोक की महत्ता आदि विषयों पर विस्तार से बताया। रात्रि में जिनेंद्र भक्ति व सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।