फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन से निखरती है प्रतिभा : प्रो. अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग में शुक्रवार को अनुशासन की महत्ता पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना रानी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा अनुशासन, समयबद्धता और एकाग्रता पर निर्भर करती है। कोर टीम मेंबर डॉ. नाजिमा इरफान ने कहा कि अनुशासनहीनता बच्चों की क्षमता और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि अनुशासन के बिना जीवन अधूरा है। यदि छात्राएं अनुशासित होंगी तो वे जिम्मेदार नागरिक भी बन सकती हैं। संचालन डॉ. हिना यादव ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिका डॉ. पूनम लता सिंह, डॉ. गरिमा कुमारी, ईशा सहित अन्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें