फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी के शिविर में अनुशासन और मेहनत पर दिया जोर

विज्ञापन
सरधना। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन कन्या वाहिनी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन कन्या वाहिनी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को कैंट स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल में शुभारंभ हुआ। शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की करीब 550 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स प्रतिभाग कर रही हैं। शिविर के पहले दिन सभी कैडेट्स का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण आवश्यक है। इन गुणों के माध्यम से युवा अपने जीवन में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। कर्नल ठाकुर ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को ए, बी और सी सर्टिफिकेट की परीक्षाओं की तैयारी के लिए सैन्य एवं सामान्य विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिष्ठित थल सैनिक कैंप के लिए योग्य कैडेट्स का चयन भी इसी शिविर के माध्यम से किया जाएगा। शिविर में विभिन्न काॅलेजों की एनसीसी कैडेट्स भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें