फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन अहम जिम्मेदारी : कर्नल सौरभ डिमरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 70 यूपी बटालियन एनसीसी के शांति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मोहिउद्दीनपुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को योग एवं पीटी के माध्यम से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ डिमरी ने कहा कि आपदा प्रबंधन अहम जिम्मेदारी है। बाढ़, भूकंप, चक्रवात, लू जैसी प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाएं बिना किसी पूर्व सूचना के आ सकती हैं। ऐसी परिस्थितियों में अनुशासित एवं प्रशिक्षित जिम्मेदार आपदा मित्र की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। एनसीसी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि सांयकालीन सत्र में कैडेट्स को खेलकूद एवं श्रमदान के माध्यम से समाजसेवा के लिए प्रेरित किया गया। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज कुमार ने कैडेट्स को प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। शिविर में लेफ्टिनेंट यूसुफ अली, राकेश कुमार, आंचल, आरती सैनी, सूबेदार मेजर संजय कुमार, सूबेदार विनोद कुमार, सूबेदार विंध्यानंद यादव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें