सरूरपुर। गांव खेड़ी कलां निवासी पीड़िता गुलशन। संवाद
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी कलां निवासी दिव्यांग विधवा महिला गुलशन ने अपने जेठ समेत कई लोगों पर धोखे से उसकी जमीन बेचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता गुलशन ने तहरीर में बताया कि एक साल पहले उसके पति इरशाद की मौत हो चुकी है। उसके जेठ व अन्य लोगों ने धोखे से उसके पति के नाम नौ बीघा जमीन व एक घेर बेच दिया है। आरोपी पीड़िता को घर से बाहर निकालने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता विरोध करती है तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर रविवार को पीड़िता अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कर कार्रवाई की जाएगी।