संवाद न्यूज़ एजेंसी
सरधना।नवादा गांव में सोमवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में एक दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल टिंकू ने बताया कि वह घर के बाहर बैठा था, तभी पड़ोस के युवक आए और उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आए उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल टिंकू को स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा द्वारा थाने ले जाया गया, जहां से पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दो युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद