फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Wed, 04 Dec 2024 01:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत मेरठ जनपद के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इसमें रस्साकशी, कुर्सी दौड़, 50 मीटर दौड़, गायन, चित्रकला, छूकर पहचानो आदि प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी रहीं। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा का अहम योगदान है। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं के विषय में भी बताया। इस दौरान बच्चों को होम बेस्ड किट, लो विजन किट, ब्रेल किट, हियरिंग ऐड, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर्स आदि प्रदान की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन भूपेंद्र सिंह और मंच संचालन गीता सचदेवा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें