फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निदेशालय अधिकारी भर्ती की जांच में जुटे

Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की जांच जिले से लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय तक हो रही है। सोमवार को निदेशालय से गठित जांच समिति ने वर्धमान कॉलेज पहुंचकर भर्ती की जांच की।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि वर्धमान कॉलेज में 27 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में अनियमिता बरती गईं हैं। शिकायत के बाद शासन ने इस मामले की जांच प्रशासन को सौंप दी थी। एडीएम प्रशासन विनय कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्य कमेटी ने जांच की और अपनी आख्या शासन को भेज दी। जांच समिति ने भर्ती के कई बिंदुओं पर सवाल खड़े किए थे। उधर, भर्ती को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय से भी टीम गठित की गई। टीम में उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमित भारद्वाज, वित्त नियंत्रक उच्च शिक्षा पवन कुमार, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा प्रोफेसर बीएल शर्मा ने कॉलेज में भर्ती से संबंधित जांच की। समिति के सदस्य करीब पांच घंटे तक कॉलेज में रुके। शिकायत के कई बिंदुओं पर प्राचार्य से सवाल पूछे। समिति ने भर्ती से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और कुछ कागजात अपने साथ भी ले गई।
विज्ञापन

प्राचार्य सीएम जैन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया ठीक हुई थी। जांच टीम को सभी कागज उपलब्ध कराए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें