फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशामुक्ति केंद्र का संचालक गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 27 Oct 2025 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित जय अंबे फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र एंड हेल्थ सेंटर में मंगलवार को पंजाब के मोहाली निवासी प्रियांक उर्फ किन्नू की आत्महत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने नशाा मुक्ति केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इस केंद्र में मंगलवार को मोहाली निवासी प्रियांक उर्फ किन्नू ने स्टोर रूम की खिड़की से फंदा लगा लिया था। अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पंजाब से पहुंचे परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक मनीष निवासी कृष्णा विहार थाना टीपीनगर, कपिल व एक अज्ञात के खिलाफ प्रियांक को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
दो दिन पूर्व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅक्टर पूजा शर्मा और डाॅ. कांति प्रसाद ने नशा मुक्ति केंद्र पहुंचकर जांच की। जांच में नशा मुक्ति केंद्र राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधीकरण लखनऊ से पंजीकृत नही मिला। केंद्र भर्ती मरीजों का रिकार्ड नही होने, दवाइयां उपलब्ध न होने जैसी कई लापरवाही पाई गई थी। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मनीष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें