फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैराना से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Mon, 26 Feb 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सामाजिक कार्यकर्ता की मांग पर परिवहन विभाग ने कैराना से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नगर निवासी शमून उस्मानी ने गत सात फरवरी को कैराना से प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न शहरों के लिए बस सेवा का अनुरोध किया था। इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया तथा बस संचालन शुरू कराया। मेरठ डिपो की दो बसें लगी है। एक बस प्रतिदिन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कैराना बस स्टैंड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी, जो शामली, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली व सीतापुर से होते हुए रात्रि करीब दो बजे तक लखनऊ पहुंचेगी। उधर, लखनऊ से दूसरी बस चलकर निर्धारित समय तक कैराना पहुंचेगी। एक बस का कैराना से प्रतिदिन संचालन होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें