फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भैंसवाल में धूमधाम से निकाली श्रीजी की रथयात्रा

Mon, 26 Feb 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता के गांव भैंसवाल में श्री जी की रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव भैंसवाल में श्री 1008 पारसनाथ अतिशय क्षेत्र दिगंबर जैन मंदिर में भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। रथ यात्रा महोत्सव में अनेक बैंडबाजे, झांकियां और श्रीजी का रथ शामिल रहा। रथयात्रा का पूरे गांव में जगह-जगह पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आचार्य 108 भारत भूषण महाराज और क्षुल्लक 105 समर्पण सागर महाराज के सानिध्य में रथ यात्रा महोत्सव शुरू हुआ। प्रतिष्ठाचार्य पंडित नरेश चंद शास्त्री हस्तिनापुर वाले रहे। इस अवसर पर मंदिर की प्रांगण में भव्य पंडाल में कल्याण मंदिर स्रोत विधान किया गया। इसके बाद श्री जी के रथ की बोलियां लगाई गई। सौधर्म इंद्र की बोली अमित जैन, गौरव जैन भैंसवाल वालों ने ली। सारथी की बोली अभय जैन, राजेंद्र जैन ने ली। कुबेर आशीष जैन भैंसवाल वाले रहे। इसके बाद मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दिल्ली का प्रसिद्ध जिया बैंड, शामली के मशहूर बैंड, पंजाब के संगरूर जिले की बैंड पार्टी, राजस्थान के ढोल पार्टी एवं नर्तक मंडली और अनेक झांकियां शामिल रही।
कार्यक्रम में एसपी अभिषेक झा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, शामली पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, संजीव जैन सिक्का, हरवीर मलिक, एडीएम संतोष कुमार सिंह, जैन समाज शामली के अध्यक्ष आलोक जैन, महामंत्री आशीष जैन, सम्यक जैन, सचिन जैन, अजीत जैन, नीरज जैन, पंकज जैन, संतोष जैन, अनिल जैन, दिनेश जैन, उमेश जैन, अरविंद जैन रहे। संचालन सचिन जैन ने किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व पगड़ी पहनाकर तिलक के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बोलते हुए आचार्य श्री 108 भारत भूषण सागर महाराज ने कहा कि भैंसवाल का मंदिर बहुत प्राचीन है। यह एक धरोहर है, जिसको जैन समाज नहीं होने के बावजूद भी पूरे गांव वालों ने सहेज कर रखा है। 105 क्षुल्लक समर्पण सागर महाराज ने सभी को मंगल आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में शामली गढ़ीपुख्ता, कांधला, कैराना, कैथल, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद व दिल्ली आदि स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में गांव के सर्वसमाज के लोगों ने मौजूद रहकर सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें