फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में बागपत के लाल ने स्वर्ण पर लगाया निशाना, दस मीटर एयर पिस्टल में जीता पदक

Sun, 30 Sep 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत से हर रोज नए खिलाड़ी उभरकर आ रहे हैं जो देश-विदेश में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे ही उभरते खिलाड़ियों में एक नाम है दीपेंद्र सिंह। जिन्होंने फ्रांस में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्टस वर्ल्ड कप में सोना जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। 

विज्ञापन


बिनौली स्थित वीर शाहमल शूटिंग रेंज के पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह ने फ्रांस में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया है। दीपेंद्र ने यह गोल्ड मेडल दस मीटर एयर पिस्टल में टीम वर्ग में हासिल किया है। वहीं, दीपेंद्र के कोच अमित श्योराण ने बताया कि दीपेंद्र ने इससे पहले व्यक्तिगत में रजत पदक जीता था।वह पैरालंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। दीपेंद्र मूल रूप से संभल के रहने वाले हैं। उनकी इस कामयाबी पर शूटिंग रेंज में जश्न का माहौल है। कोच के मुताबिक पैरालंपिक में भी दीपेंद्र पदक जरूर लाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें