बेगमपुल पर बारिश के दौरान निकलते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज बदलते ही पारा 41 के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को लू के थपेडों और सूरज की तपिश ने लोगोें को बेहाल कर दिया। दो दिन में पारा 6 डिग्री चढ़ गया है। वहीं रात करीब साढ़े नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इससे कुछ राहत मिली।एक सप्ताह तक गर्मी से राहत देने के बाद मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। दोपहर में तपिश इतनी तेज है कि दुपहिया वाहन चालकों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ रहा है।
दिन के साथ-साथ रात का पारा भी सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 60 व न्यूनतम 24 प्रतिशत दर्ज की गई।
एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3 डिग्री व रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आईआईएफएसआर के मौसम के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी पारा और चढे़गा। दिन में लू भी तेज होगी। पारा चढ़ता हुआ 43 तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं।
पिछले पांच दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम पिछले वर्ष
9 34.8 24.8 40.6 22.0
10 35.2 22.9 41.3 24.3
11 35.8 22.9 38.7 26.9
12 38.4 23.4 36.2 24.5
13 41.0 25.7 35.7 24.5
आंकड़े मौसम विभाग से लिए गए हैं।