फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जर्जर ट्रांसफार्मर दे रहा दुर्घटना को न्योता, व्यापारियों ने दी चेतावनी

विज्ञापन
मखदूमपुर बस स्टैंड के पास जर्जर स्थान पर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मखदूमपुर रोड पर नाले के ऊपर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है, जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। ट्रांसफार्मर का प्लेटफॉर्म और सपोर्ट काफी कमजोर होने के कारण उसके नाले में गिरने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि पूर्व में भी इसी स्थान पर एक ट्रांसफार्मर नाले में गिर चुका है। इसके बावजूद विभाग द्वारा ढिलाई बरती जा रही है। उन्होंने मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना मौके का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए या उसके ढांचे को मजबूत कराया जाए। अधिशासी अभियंता संतीशचंद्र का कहना है कि ट्रांसफार्मर को उतरवाकर दूसरे स्थान से आपूर्ति चालू करा दी है। शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें