मेरठ। हरमन सिटी स्थित कार्यालय पर बुधवार को भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि पार्टी चुनावी मोड में है। पंचायत चुनाव नजदीक है और हमें मिलकर योग्य कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वाना है। वार्ड प्रभारी की नियुक्ति समय पर हो जाए। अगले कुछ दिनों में जनपद की बैठक के बाद प्रत्येक मंडल में बैठक संपन्न कराई जाएगी। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान हमारा लगातार जारी है। आगामी दिनों में शिक्षक एवं स्नातक के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो जाएंगी। भाजपा इन चुनावों को भी गंभीरता से लेगी। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरीश सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्र मोहन, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, मनोज पोसवाल, हरेंद्र जाटव, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, पुरुषोत्तम, अंकुर राणा, अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने विचार रखें। मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, मेरठ जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा आदि मौजूद रहे। संवाद