संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की परीक्षाओं के लिए जिला समिति की बैठक में दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज सदर को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया है। इस परीक्षा केंद्र में श्री बिल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय मेरठ, धर्मदास जैन देवनागरी संस्कृत विद्यालय कंबोह गेट मेरठ व श्रीमद् दयानंद उत्कर्ष आर्य कन्या गुरुकुल नारंगपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। इस विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने पर 30 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।