फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीआईजी ने मकर संक्रांति पर दिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहेल गार्डन, समर गार्डन शाहजहां आदि कॉलोनी में पुलिस किराएदार
विज्ञापन
- जनपद में चार जगहों पर गंगा स्नान और मेलों का होगा आयोजन
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
डीआईजी ने बताया कि 14 जनवरी मकर संक्रांति पर मेरठ रेंज के चारों जिलों में 25 स्थलों पर गंगा स्नान और मेलों का आयोजन होगा। एक शोभायात्रा के साथ ही 17 भंडारे एवं 19 अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जनपद मेरठ में चार जगहों पर गंगा स्नान और मेले का आयोजन होगा। एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही छह जगहों पर भंडारे होंगे। इसी प्रकार जनपद बुलंदशहर में 13 स्थलों पर स्नान व मेले का आयोजन और 12 अन्य कार्यक्रम होंगे। जनपद बागपत में सात स्थलों पर स्नान व मेले का आयोजन होना है। हापुड़ में एक स्थल पर मेला लगेगा और नौ भंडारे होने है। बताया कि सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए है। थाना प्रभारियों को सचेत किया है कि जहां पर भीड़ की अधिक संभावना हों, वहां पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर स्नेचर, जेबकतरों, मनचलों आदि पर सतर्क निगाहें रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि स्नान घाटों पर एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड टीम, स्थानीय गोताखोर तैनात करने के निर्देश दिए है ताकि किसी अपरिहार्य स्थिति से बचाव किया जा सके।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहेल गार्डन, समर गार्डन शाहजहां आदि कॉलोनी में पुलिस किराएदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें