फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्ले से बनाए गणेश के विभिन्न रूप

विज्ञापन
इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज ने क्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को चित्रकला विभाग में गणेश उत्सव ए सेलिब्रेशन ऑफ फेथ एंड आर्ट पर क्ले प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने क्ले से गणेश जी के विभिन्न रूप बनाए।
विज्ञापन

प्राचार्य अनीता राठी ने कहा कि गणेश उत्सव भारतीय संस्कृति का वह पर्व है जो केवल भक्ति और श्रद्धा का ही नहीं बल्कि सृजनात्मकता और कलात्मक का भी प्रतीक है। संयोजिका आंचल सिंह ने बताया कि मिट्टी से गणेश प्रतिमा गढ़ने की परंपरा भारतीय लोक शिल्प का अभिन्न हिस्सा है। निर्णायक मंडल में डॉ. ममता और डॉ. विनेता रहीं।
प्रतियोगिता में रूमा और श्रुति प्रथम, वंदना गौतम द्वितीय और रमसा तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार वंशिका काे मिला। कार्यक्रम में डॉ. वंदना शर्मा, प्रो. दीपा त्यागी, डॉ. स्वर्णा, दीक्षा रानी, नेहा, प्रियांशी, विनीता गुप्ता, ममता त्यागी और जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें