फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठियों को उनकी ही भाषा में दे रहे हैं जवाब : पर्रिकर

Thu, 15 Oct 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि घुसपैठियों को अब नरमी से नहीं, बल्कि उनकी ही भाषा में जवाब दिया जा रहा है। हमारा यह रुख सभी को नजर भी आ रहा होगा। लेकिन, विघटनकारी शक्तियों से निपटने के लिए जनता को भी देशहित में पहल करते हुए आगे आना होगा।
विज्ञापन


बुधवार को मेरठ में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए रक्षा मंत्री मीडिया से दो चरणों में मुखातिब हुए। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मीडिया से बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान को जन्मजात विघटनकारी करार दिया। साथ ही कहा कि देश के बाहर की विघटनकारी शक्तियों से निपटने की पूरी रणनीति तैयार हो रही है। अब इसका माकूल जवाब भी दिया जा रहा है। इससे घुसपैठियों के हौसले पस्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भीतर की विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ जनता को भी पहल करनी होगी। सिर्फ सेना या स्थानीय पुलिस के भरोसे इसे नहीं रोका जा सकता है। चीन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम लगातार बार्डर की गतिविधियों और पड़ोसी देशों की नीतियों का आकलन कर अपनी नीति तैयार कर रहे हैं। चीन मामले में अब देश को नजर आने लगा होगा कि सरकार का क्या रुख है।
विज्ञापन


इससे पूर्व सर्किट हाउस में बातचीत में उन्होंने कहा कि कैंट के पुराने एक्ट में बदलाव को लेकर होमवर्क चल रहा है। मार्च-2016 तक उम्मीद की जा सकती है कि इसमें बदलाव आएगा। गोमांस को लेकर चल रहे सियासी और धार्मिक विवाद के सवाल पर मनोहर पर्रिकर ने कन्नी काटते हुए कहा कि इसका जवाब पार्टी का राष्ट्रीय संगठन ही देगा। इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं कहेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, अजय गुप्ता, सुनील अग्रवाल, ललित नागदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें