राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राएं स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय में ‘कहानी बदलाव की’ विषय पर विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी के दिशा-निर्देशन में हुआ। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने देश में हुए सामाजिक, आर्थिक, तकनीकी और आधारभूत संरचनात्मक बदलावों पर विचार साझा किए।
प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगभग 25 वर्षों के सार्वजनिक कार्यकाल के दौरान गुजरात और देश में हुए विभिन्न परिवर्तनों पर प्रकाश डाला।
डॉ. मोनू सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय समावेशन, स्वच्छता, आवास, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, कृषि, डिजिटल तकनीक और आधारभूत ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में योजनाएं संचालित की गई हैं। कार्यक्रम में डॉ. समता तोमर, डॉ. रेनू जैन, डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. नरेश कुमार, दिशांत कुमार समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।