फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ध्यानचंद नगर की सड़कों के लिए 1.70 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
Note.. अमर उजाला अभियान न्यूज
विज्ञापन

... पहले चरण में बी-ब्लॉक की तीन सड़कों का होगा निर्माण
.. शुक्रवार को पार्षद और अध्यक्ष अनिल पुंडीर की मौजूदगी में हुई नपाई
.. जर्जर सड़कों के सुधार की लंबे समय से थी मांग, उद्यमियों ने बजट स्वीकृत होने पर जताई खुशी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
मेजर ध्यानचंद नगर की जर्जर सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस बात की पुष्टि करते हुए ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल संगठन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने बताया कि बजट से क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में सुधार किया जाएगा। शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य के लिए सड़कों की नपाई पार्षद प्रशांत कसाना और मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल पुंडीर की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन

प्रथम चरण में बी-ब्लॉक की तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर लंबे समय से सुधार की मांग की जा रही थी। बजट स्वीकृत होने के बाद क्षेत्र के उद्यमियों और पदाधिकारियों ने खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। अब औद्योगिक क्षेत्र में मेजर ध्यानचंद की विशाल मूर्ति स्थापित करने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर निगम से संगठन जगह की मांग करेगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि नगर निगम के द्वारा विकास कार्यों में सहयोग मिल रहा है। कुछ विषय अभी भी शेष हैं जिसके लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें