फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धरोहर एप लांच, क्यू आर कोड से जान सकेंगे शहर की विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) अब शहर के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व से लोगों को रूबरू कराएगा। मेडा की ओर से हेरिटेज मेरठ वेबसाइट बनाकर इसमें 39 स्थलों को अपलोड किया गया है। एक क्लिक पर ही इसकी जानकारी मिल जाएगी। मंगलवार को हैकेथॉन में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने इसे लांच किया।
विज्ञापन

मेडा के लोगो के साथ धरोहर लिखे हुए टेक्सट के नीचे क्यूआर इंगित किया गया है। कमिश्नर ने बताया कि लोग दिल्ली से हरिद्वार-देहरादून सीधे निकल जाते हैं, वे मेरठ में रुकें, इसके लिए हेरिटेज विकसित किया जा रहा है। औघड़नाथ मंदिर, शहीद स्मारक, आबू का मकबरा, शाही ईदगाह, घंटाघर, झंडा चौक, सरस्वती माता मंदिर, दिगंबर जैन मंदिर, पंचुमुखी महादेव मंदिर, शाहपीर का मकबरा, बाबा भैरो नाथ मंदिर, टाउनहॉल आदि का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि हेरिटेज वॉक तैयार किया जा रहा है। क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिसे स्कैन करने पर पूरी जानकारी मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें