फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/परतापुर। रैपिड रेल के एलिवेटेड ट्रैक की जद में आ रहे मकानों के ध्वस्तीकरण के मामले में दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मुआवजा और सड़क की दोबारा माप कराने की मांग का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरने को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि, कुछ लोगों ने अपने मकानों पर खुद ही हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर में रैपिड रेल के एलिवेटेड ट्रैक के चलते कई मकानों और दुकानों को तोड़ा जाना है। वहीं, स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें बिना नोटिस और मुआवजा दिए हटाया जा रहा है। इसको लेकर बीते बृहस्पतिवार से लोगों ने धरना शुरू कर दिया था। इस पर दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने डीएम अनिल ढींगरा से बातचीत कर आंदोलनरत लोगों को समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
34 परिवार हो रहे प्रभावित
तहसील अधिकारियों के अनुसार करीब 34 परिवार प्रभावित होंगे। हालांकि, कुछ दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि अब एनसीआरटीसी खुद भी जेसीबी चला सकता है। उधर, एनसीआरटीसी का कहना है कि ये प्रशासन स्तर का मामला है। सड़क खाली मिलने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि, तहसील के अभिलेखों में सड़क के दोनों ओर लगभग 18 मीटर जमीन सरकारी है।
विज्ञापन

राजनीतिक रंग में रंगा धरना
विपक्षी पार्टियों के पदाधिकारी सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी से पवन गुर्जर, बसपा से दीपक राणा ने समर्थकों के साथ पहुंचकर स्थानीय निवासियों के पक्ष में सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें