36 साल से जारी कीर्तन श्रृंखला के पूरे हुए 36 वर्ष
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित गुरुद्वारा सत्संग में 36 साल संगत दी सेवा दे नाल शुक्राना कीर्तन दरबार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। भाई सर्वजीत सिंह और कनाडा से आए रागी भाई हरप्रीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को भावविभोर किया। सिख वैलफेयर आर्गनाइजेशन उप्र के अध्यक्ष मनजीत सिंह कोछड़ ने बताया कि वर्ष 1990 में शुरू हुई संक्रांति वाले दिन की मासिक कीर्तन श्रृंखला के 36 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर उन्हें शाल और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। बाद में संगत ने पंगत में बैठकर लंगर और मिष्ठान ग्रहण किया।
....
उत्तम आर्जव धर्म पर अभिषेक और शांतिधारा
मेरठ। आनंदपुरी स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में दस लक्षण महापर्व में उत्तम आर्जव धर्म श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रीजी का विधिवत अभिषेक और शांतिधारा की गई। विधानाचार्य पंडित नंदन शास्त्री के सान्निध्य में दस लक्षण पर्व पूजा, सोलहकारण पूजा, पंचमेरु पूजा, महावीर भगवान तथा देव-शास्त्र-गुरु पूजन के साथ तत्त्वार्थ सूत्र विधान के 39 महाअर्घ्य अर्पित किए गए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शाम को आरती के बाद शास्त्र सभा हुई। इसके बाद निधि जैन और प्रिया जैन ने धार्मिक तंबोला और बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी कराई।