फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता-राम विवाह और परशुराम-लक्ष्मण संवाद

विज्ञापन
हस्तिनापुर में रामलीला मंचन करते कलाकार स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। श्री रामलीला कमेटी हस्तिनापुर के तत्वावधान में सोमवार को रामलीला मैदान में मंचन हुआ। इसमें जनकपुरी आगमन, सीता-राम मिलन और धनुष यज्ञ के प्रसंग दिखाए गए। कलाकारों की प्रभावशाली अदाकारी ने दर्शकों को त्रेतायुग की याद दिलाई।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत राम और लक्ष्मण के जनकपुरी नगर भ्रमण से हुई। इसके बाद सीता ने मां गिरिजा की पूजा कर मनवांछित वर मांगा। जनकपुरी में धनुष यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें कई राजा धनुष उठाने में असफल रहे। रावण और बाणासुर के संवाद ने मंच पर रोमांच पैदा किया। राम-रावण और लक्ष्मण-जनक संवाद ने कथा को नया मोड़ दिया। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा से राम ने शिव धनुष तोड़ा। धनुष टूटने की गूंज से मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। सीता ने राम के गले में जयमाला पहनाई, जिससे दर्शक भावविभोर हो गए।
धनुष भंग होते ही अयोध्या और जनकपुरी में राम के विवाह की तैयारियां शुरू हो गईं। कमेटी के अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को कस्बे में श्री राम की भव्य बरात निकाली जाएगी। इस बरात में दर्जनों झांकियां शामिल होंगी। परशुराम के आगमन और लक्ष्मण के साथ उनके तीखे संवाद का मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

हस्तिनापुर में रामलीला मंचन करते कलाकार स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें