- दस दिवसीय बाबा ढाक पीर उर्स मेले का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक दस दिवसीय बाबा ढाक पीर उर्स मेले का मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने फीता काटकर उद्घाटन व बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर किया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति की पहचान है। ऐसे आयोजन से जहां मनोरंजन होता है। वहीं भाईचारे की मिशाल कायम होती है। सभी लोग मेले में आपसी भाईचारा बनाए रखें और सौहार्द का परिचय दें। मेला में शांति बनाए रखना हमारा सबका कर्तव्य है।
मेले में झूले चाट पकौड़ी, खिलौने आदि दुकानें लग गई हैं। पहले ही दिन मेले में रौनक नजर आई। झूलों को आकर्षक दिखाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं रंग बिरंगी रोशनी में युवाओं में सेल्फी लेने का क्रेज दिखा। मेला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बताया कि मेले में इस बार मुशायरा, कव्वाली व रागनी कंपटीशन आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष जीशान सैफी, असगर छोटे, पवन त्यागी, शोकीन ठेकेदार, सचिन यादव, राहुल त्यागी, शानू ठेकेदार, सभासद आदेश गुर्जर, कपिल वाल्मीकि, मोनू त्यागी, गुल्लू प्रधान, जिशान, इंतजार चौधरी, डॉ. सलीम, सचिन अग्रवाल, मदन गुर्जर, मोहम्मद आरिस सैफी मौजूद रहे। संचालन विष्णु अवतार रूहेला ने किया।