फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी से मिलने से रोका तो दी आत्मदाह की चेतावनी   

Wed, 04 Jul 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जानलेवा हमले के मामले में महिला ने बेटे को निर्दोष बताकर डीजीपी से शिकायत करने की कोशिश की तो पुलिस अफसरों ने मिलने नहीं दिया। महिला ने पुलिस लाइन के गेट पर ही बखेड़ा कर दिया। हंगामा होने पर पुलिस अफसरों ने महिला इंस्पेक्टर को बुलाकर पीड़िता को महिला थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन

मवाना के काबली गेट मोहल्ला निवासी सतीश की पत्नी संजो का आरोप है कि पड़ोस में एक युवक को गोली मारने की घटना में पुलिस ने उसके बेटे सोनू को फर्जी तरह से जेल भेज दिया। गोली तमंचा चेक करते समय चली थी। रंजिश के चलते पुलिस ने बिना जांच कर उसे जेल भेज दिया। इस मामले में पीड़िता एसपी देहात और एसएसपी से भी मिली। लेकिन निष्पक्ष जांच नहीं हुई। मंगलवार को महिला को पता चला कि पुलिस लाइन में डीजीपी आ रहे हैं। जैसे ही महिला पुलिस लाइन के गेट पर पहुंची तो वहां मौजूद सीओ एलआईयू और सीओ सिविल लाइन ने रोक लिया। 
पीड़िता ने कहा कि उसे डीजीपी से मिलना है। लेकि न पुलिस अफसरों ने महिला को अंदर नहीं घुसने दिया। पीड़िता ने चेतावनी दे दी कि वह बीच सड़क पर आत्मदाह कर लेगी। महिला ने सीओ मवाना पर परेशान करने का आरोप लगाया। विवेचना को किसी दूसरे थाने की पुलिस से कराया जाए। बाद में एसपी देहात राजेश कुमार ने मवाना इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार लगाई। महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को थाने से मवाना पुलिस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें