फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, DGP के दावे फेल!

Sun, 11 Feb 2018 11:57 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस अफसरों की मीटिंग लेते डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ शहर में मौजूद डीजीपी ओपी सिंह अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे, तो उधर देहात में लुटेरों ने खुली चुनौती दे दी। मवाना में बाइक सवार दो बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


मोहल्ला रामबाग निवासी सुनील अग्रवाल का मवाना बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास अग्रवाल होटल है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दो बदमाश उनके घर पहुंचे। घर पर मौजूद सुनील की पत्नी अलका से उन्होंने सुनील से फोन पर कराने को कहा। इस दौरान पेन मांगने पर अलका घर के अंदर गई तो बदमाश भी पीछे-पीछे घर में घुस आए और अलका को गन प्वाइंट पर लेकर 30 हजार रुपये तथा चार जोड़ी सोने के टॉप्स, दो चेन, दो अंगूठी, दो चूड़ी, गले का सेट और चांदी के जेवरात लूटकर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। 

इसके बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने मवाना में ही मोहल्ला मुन्नालाल में परचून दुकानदार नसीम के घर को निशाना बनाया। नसीम की पत्नी मोहसिना पर तमंचा तानकर 10 हजार रुपये, सोने के झुमके आदि समेत डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों वारदातों को रैकी के बाद अंजाम दिया गया। एसपी देहात के अनुसार दोनों बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें