फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत खराब न कर दें पटाखे

विज्ञापन
मेरठ..........दिपावली के उपलक्ष मे सदर बाजार मे खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
दिल खोलकर मनाएं त्योहार... सेहत का भी रखें ध्यान
विज्ञापन

मेरठ। दीपों और रोशनी का त्योहार दिवाली फिजा में अपनी रंगत बिखेर चुका है। आज हर उम्र के लोग नए कपड़े पहनकर लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर पटाखे जलाएंगे। धूमधड़ाके के बीच एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पर्व क ी शुभकामनाएं देंगे। लेकिन दिवाली की ये खुशियां जरा सी नादानी में फीकी न हो जाएं, इसका खास ख्याल रखना होगा। इसलिए जरूरत है कि खास सावधानी रखें, ताकि खुशी-खुशी सभी त्योहार मनाएं।
बीमार लोग ये रखें ध्यान
. अधिक धुएं वाले पटाखे न चलाएं
. पटाखों के धुएं से बचकर रहें, हो सके तो घर में ही रहें
. दमा, सांस रोगी अपने साथ इनहेलर जरूर रखें
. दिल के मरीज कम चिकनाई का हल्का खाना खाएं
. तेज आवाज के पटाखों से बचकर रहें, ये दिल दिमाग दोनों के लिए घातक हैं
. जरा सी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
. जरूरी दवाएं अपने पास रखें
. बंद कमरे में पटाखे न जलाएं
. गर्भवती महिलाएं केवल फुलझड़ी या अनार ही जलाएं, पटाखों से दूरी बनाएं
पटाखों से सुरक्षा को अपनाएं ये उपाय
. पटाखों को घर के बाहर खुले मैदान या छत पर ही चलाएं
. पार्क में पटाखे न चलाएं
. पटाखों क ो मोमबत्ती या अगरबत्ती से ही जलाएं
. पटाखे जलाने के बाद उसे एक जगह ही एकत्र करें
. फर्स्टएड बॉक्स अपने पास तैयार रखें
. बच्चों क ो अकेले पटाखे न चलाने दें
. चाइनीज़ पटाखों से परहेज करें
. अपने पास पानी की बाल्टी भी जरूर रखें
. पटाखे से जलने वाली जगह पर फौरन बर्नजेल, टूथपेस्ट लगाएं और डॉक्टर को दिखाएं
. आंखों, चेहरे व शरीर को दूर रखकर पटाखे चलाएं
. आंख में पटाखा जाने पर उसे मलें नहीं पानी से धोएं और डॉक्टर से मिलें
. ढीले कपड़े, खुले बाल या गहने पहनकर पटाखे न चलाएं
सेहत की सुरक्षा को ये करें
. बार-बार मीठा न खाएं
. शुगर के मरीज़ शुगर फ्री मिठाई ही खाएं
. मिठाई की जगह पेठा, सोनपापड़ी, फल, चॉकलेट या ड्राइफ्रूट लें
. अच्छी दुकान की शुद्ध मिठाई ही खरीदें
. हर बार मेहमानों के साथ खुद भी मीठा न खाएं
पक्का, गरिष्ठ मसालेदार खाना न खाएं, कुछ हल्का भी बनाएं
.त्योहार पर बाहरी खाना स्ट्रीट फूड खाने से बचें
. नींद पूरी लें, घर पर गैस, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की दवा, पुदीना हरा, ग्लूकोज, इसबगोल अपने पास रखें
. खूब पानी पीते रहें, भूख से अधिक न खाएं
. दिल के मरीज काजू खूब न खाएं, ये कैलेस्ट्रोल बढ़ाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें