फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देवोत्थान एकादशी, गंगा स्नान के लिए रवाना हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली। माछरा व रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान विष्णु के देवोत्थान एकादशी का पर्व मनाया। सुबह से ही गांवों में धार्मिक माहौल देखने को मिला। महिलाओं और पुरुषों ने घरों की साफ-सफाई कर दीवारों पर गेरू और खड़िया से देवोत्थान एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु की प्रतिमाएं और धार्मिक आकृतियां बनाईं। इसके बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। भगवान को गन्ना, शकरकंदी, सिंघाड़े सहित विभिन्न मौसमी फलों और खाद्य पदार्थों का भोग लगाया गया। परिवार के सदस्यों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा की।
विज्ञापन

वहीं देवोत्थान एकादशी के अवसर पर गंगा मेले में जाकर पूर्णिमा तक वहीं तंबू लगाकर रहने का क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही ग्रामीण अपने परिवार और परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर गंगा स्नान और मेले की लिए रवाना हो गए। गांवों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के निकलने से रास्तों पर मेले जैसा माहौल नजर आया। ग्रामीणों ने संध्याकाल में देवोत्थान एकादशी पूजन के उपरांत गंगा मेले गढ़मुक्तेश्वर की ओर रवाना हो गए। पंडित आनंद शर्मा ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह के योगनिद्रा काल के बाद जागते हैं। इसी के साथ हिंदू धर्म में विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें