फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
- मखदूमपुर, भीमकुंड घाटों पर उमड़ी भारी भीड़, किया दान-पुण्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को मखदूमपुर और भीमकुंड गंगा घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह के पहले प्रहर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सोमवार को गंगा घाट पर सुरक्षा और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे, जिनमें महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की संख्या अच्छी खासी थी। सभी ने विधिविधान से मां गंगा का पूजन किया, जल अर्पित किया और घाटों पर पुरोहितों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। इस दौरान जरूरतमंदों को दान-पुण्य करने का सिलसिला भी पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन


भीड़ के आगे बौने साबित हुए सुरक्षा इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और जिला पंचायत की ओर से घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई थी ताकि कोई गहरे पानी में न जा सके। लेकिन आस्था के सैलाब के आगे ये व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। अत्यधिक भीड़ के कारण कई स्थानों पर लोग बैरिकेडिंग से आगे बढ़कर स्नान करते नजर आए। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक कर्मी लाउडस्पीकर के जरिए लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत देते रहे, लेकिन भारी भीड़ के सामने व्यवस्थाएं कई जगह कमजोर दिखाई दीं।


जयकारों से गुंजायमान रहे घाट

पूरे दिन गंगा घाटों पर पूरी तरह से धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं के उत्साह और अटूट श्रद्धा के कारण घाटों पर मेले जैसा दृश्य नजर आ रहा था।


सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा

गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे। एडीएम सत्यप्रकाश, एसडीएम संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार तथा सीओ पंकज लवानिया ने घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीएडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

गंगा में स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा में स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें