फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन भद्रकाली मंदिर पर उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब

Tue, 16 Feb 2021 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गंगनहर किनारे स्थित प्राचीन भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर पर तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि प्रदेशों से लाखों श्रद्धालु सोमवार को मंदिर में पहुंचे। सभी श्रद्धालु लाइन से माता के दरबार में प्रसाद चढ़ाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। श्रद्धालुओं के आगे पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं धराशायी हो गई।

विज्ञापन

मध्य गंग नहर किनारे प्राचीन भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में मां भद्रकाली की प्राचीन पिंडी है। मान्यता है कि यहां माघ माह के प्रत्येक सोमवार को दूध, दही, अन्न का प्रसाद चढ़ाने से पशुधन सलामत रहता और फसल भी अच्छी होती है। घर में खुशहाली आती है। मान्यता के चलते देश के कई प्रदेशों से श्रद्धालु यहां प्रत्येक सोमवार को आते हैं। मंदिर परिसर के समीप खंड विकास अधिकारी द्वारा बनाई गई बैरिकेडिंग में 12 लाइन है जिसमें लगभग चार श्रद्धालु एक साथ आ जाते हैं परंतु मेले के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या जयादा रही कि मंदिर के चारों ओर के सभी रास्ते जाम हो गए।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या इतनी थी कि पैर रखने की जगह नहीं थी। कई मां-बाप से उनके बच्चे बिछड़ गए जिन्हें मंदिर की कमेटी द्वारा अलाउंस कर शाम तक वापस लौटाया गया। कई बच्चे तो पांच घंटे तक मंदिर कमेटी के पास ही बैठे रहे। जिन्हें शाम को उनके माता-पिता वापस लेने के लिए आए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में रही अव्यवस्था
मंदिर परिसर में पूरे दिन अव्यवस्था रही। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर 80 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मांग की गई थी परंतु सोमवार दोपहर तक उन्हें 40 पुलिसकर्मी ही मिल सके जबकि मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह तीन बजे से ही शुरू हो गया था।
दुकानदारों की रही बल्ले-बल्ले
कोरोना काल के चलते लोगों का व्यापार ठप पड़ा था। प्राचीन भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर पर लगे मेले में पहुंचे दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान लौटी। दुकानदारों का कहना था कि कोरोना के कारण व्यापार ठप हो गया था।
पुलिस को लगानी पड़ी कड़ी फटकार
कई श्रद्धालु अव्यवस्थित तरीके से मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन में लग रहे थे और लाइन काटकर आगे की व्यवस्था खराब कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने फटकार लगाई अव्यवस्था खराब करने वाले कई लोगों को शाम तक हिरासत में बैठाए रखा।
मेले के चलते मुख्य मार्ग पर लगा जाम
मवाना। भद्रकाली मंदिर में मेले के चलते सोमवार को मवाना के मुख्य मार्ग और मिल रोड पर पूरे दिन जाम लगा रहा। जाम खुलवाने में पुलिस वालों के पसीने छूट गए। भक्त ट्रैक्टर ट्राली, ई रिक्शा, टेंपो आदि से भद्रकाली मंदिर गए और वहां से लौटे। इसके चलते पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। डायल 112 के सिपाही पूरे दिन जाम खुलवाने में जुटे रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें