फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नि व पुत्र के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 05:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव कूडी कमालपुर निवासी विजय कुमार ने अपनी पत्नि, पुत्र सहित छह को नामजद करते हुए मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। गांव कूडी कमालपुर निवासी विजय कुमार ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि शुक्रवार शाम 5.30 बजे अपने घर में था, तभी उसकी पत्नी पूनम, पुत्र आदि आए, जिन्होंने हाथों में लाठी, डंडे सरिए आदि ले रखे थे। आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरु कर दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। चिंकी व प्रमोद बचाने आए तो आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की। जिसमें चिंकी की हाथ की उंगली टूट गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देेते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूनम, पुत्र दीपांशु उर्फ लकी, सूरज उर्फ सन्नी, आदि उर्फ हनी व विजेंद्र और सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें