फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तीन लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

Sat, 25 Feb 2017 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर सभी शिवालयों के सुबह पांच बजे कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए लंबी लाइनें लग गईं। हरिद्वार से पहुंचे कांवड़ियों ने हर हर महादेव और बम बोले जयकारों के साथ भोले का जलाभिषेक किया। वहीं अन्य श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, शहद, दूध, बेर, चंदन आदि भगवान को अर्पित किए। मंदिरों के बाहर लगे शिविरों में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

औघड़नाथ मंदिर पर सुबह से शाम तक लंबी लाइनें लगी

2 of 8
महाशिवरात्रि पर भक्तों की लाइन
महाशिवरात्रि पर पूरा शहर शिवमय हो गया। घरों में भी विशेष पूजा की गई। बाबा औघड़नाथ मंदिर, बिल्लेश्वरनाथ महादेव मंदिर, झारखंडी मंदिर नगर निगम, मनोहरनाथ मंदिर सूरजकुंड सहित शहर के सभी शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। औघड़नाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह चार बजे आरती के दौरान भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इसके बाद सुबह पांच बजे सबसे पहले कांवड़ियों ने बम बम भोले का उद्घोष करते हुए भगवान आशुतोष को गंगाजल से नहलाया। इनके बाद अन्य शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। औघड़नाथ मंदिर पर सुबह से शाम तक लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

3 of 8
औघड़नाथ मंदिर में भक्तों की भीड़
बाबा औघड़नाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लोटे, चंदन और जल आदि की व्यवस्था मंदिर समिति की तरफ से की गई। मंदिर समिति सदस्य, सिविल डिफेंस और पुलिस ने पूरी व्यवस्था अपने हाथों में रखी। बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति के महामंत्री सतीश सिंघल, अतुल अग्रवाल ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा में समिति के सभी सदस्य, सिविल डिफेंस और पुलिस का पूर्ण सहयोग रहा। मंदिर कमेटी में डॉ. संजय अरोड़ा, राजकेशरी, आनंद प्रकाश, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।

तीन लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

4 of 8
मंदिर के अंदर भक्तों की भीड़
बाबा औघड़नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीधर त्रिपाठी के अनुसार महाशिवरात्रि पर करीब 15 हजार कांवड़ियों सहित तीन लाख शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आसपास के जनपद से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। दोपहर को मंदिर की सफाई के लिए 20 मिनट कपाट बंद किए गए। शाम को महाआरती की गई।
विज्ञापन

बिल्लेश्वरनाथ महादेव मंदिर में डेढ़ लाख ने किया जलाभिषेक

5 of 8
भोले भक्त में जोश
मेरठ। सदर स्थित प्राचीन बिल्लेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगभग डेढ़ लाख भक्तों ने जलाभिषेक किया। पुजारी हरीश जोशी ने बताया कि यह वह प्राचीन मंदिर है जहां पर मंदोदरी शिवजी की पूजा करती थीं। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में जलाभिषेक के बाद मांगी गई मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की रही भीड़

6 of 8
शिव मंदिर में भक्त
गंगानगर। महाशिवरात्रि पर गंगानगर स्थित मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अर्द्धनारीश्वर मंदिर में दोपहर तक लंबी लाइन रही। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात की गई। गंगानगर आई ब्लॉक, जे ब्लॉक, कसेरूबक्सर , अम्हैड़ा, सिखेड़ा, आदि गांवों के मंदिरों में भी पूजा की गई।
विज्ञापन

मंदिरों में किया भजन कीर्तन

7 of 8
महिला पुलिसकर्मी ने किए दर्शन
मोदीपुरम। मोदीपुरम के प्रसिद्ध देव मंदिर में सुबह से शाम तक भीड़ रही। इसके अलावा पल्लवपुरम के हरमिलाप मंदिर, संकटमोचन मंदिर, बाबा मोहनराम मंदिर, उदय पार्क कालोनी के मां दुर्गा मंदिर में आराधना की। शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन हुआ। देव मंदिर में बढ़ती भीड़ के बीच महिला पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने मनाई महाशिवरात्रि

8 of 8
शिवलिंग पर जल चढ़ाते भक्त
मेरठ। गढ़ रोड स्थित दामोदर कॉलोनी में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लाइव वेबकास्ट के माध्यम से श्री श्री रविशंकर ने बताया कि भगवान शिव मूर्ति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे शास्वत तत्व हैं। वे इस संपूर्ण सृष्टि के सार हैं। इस दौरान डॉ. शिवकांत, मनीष श्रीवास्तव, डॉ. बेंद्रे, देेवेंद्र मोहन, निकुंज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें