फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाटू श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांडवनगर के मां नैना देवी मंदिर में हुआ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पांडवनगर स्थित मां नैना देवी शिव पार्वती मंदिर में खाटू श्याम की मूर्ति स्थापित की गई। श्याम भक्त अनिल गोयल के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में सुबह पूजन, प्राण प्रतिष्ठा और हवन किया गया।

मंदिर में सुबह जय प्रकाश यादव वैद्य ने पूजन कराया। पंडित चंद्रमणि ने मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। भक्तों के कल्याण के लिए हवन भी किया गया। रात में उमेश वर्मा ने कीर्तन का आयोजन किया। भजन गायक भोला निराला ने हारे के सहारे आजा...जैसे भजनों से बाबा का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी कश्यप ने दौड़ा आयो दौड़ा आयो म्हारी प्रेम भरी आवाज सुनकर सांवरा दौड़ा आयो...भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। नेहा गुप्ता ने सब झूमो नाचो गाओ बाबा आने वाला है...भजन गाया। पंडित कार्तिक ने मैं तो कहूं बाजार ढोल बाबा मेरा है... सुनाया। इस अवसर पर शैलेंद्र शर्मा, सुशील कुमार, रतन लाल कश्यप, उमेश वर्मा, सुशील कश्यप, अनिल शर्मा, उज्ज्वल और नीरज सनवरिया सहित अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें