फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, महाआरती से जगमग हुआ घाट

विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। माघ पूर्णिमा पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मखदूमपुर और फतेहपुर प्रेम गंगा घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का गंगा स्नान चलता रहा। इस दौरान गंगा घाटों पर कड़े इंतजाम रहे। पुलिस की लगातार गश्त रही। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पूजा की। गंगा में स्नान करने वालों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा नजर आए। वहीं शाम को पतित पावनी मां गंगा की महाआरती की गई। शाम को दीपों से तट जगमग हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें