फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव कराए विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला पंचायत के प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। वहीं, केसरगंज, नौचंदी एवं माछरा में जमीन कब्जा मुक्त कराईं। ये जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कार्यकाल के अंतिम दिन जिला पंचायत कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष दी।
विज्ञापन

उन्होंने तीन वर्ष पांच माह के कार्यकाल का ब्योरा दिया। इस कार्यकाल में पहले सीमा प्रधान जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। सूबे में भाजपा सरकार आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी कुलविंदर सिंह को मिली। उन्होंने बताया कि कोरोना अंशदान में एक करोड़ 21 लाख रुपये दिए। कार्यालय के कर्मचारियों और स्वयं उन्होंने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया। वहीं, जिले में नौचंदी मेले को राजकीय मेला घोषित, नौचंदी मैदान को कब्जा मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि मखदूमपुर में तीन बार गंगा स्नान मेेले का सफलतापूर्वक संचालन, खेलो इंडिया के तहत 12 करोड़ की लागत से पांचली में मिनी स्टेडियम, जिला पंचायत कार्यालय बनाने में दो करोड़ रुपये के कार्य कराए। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, डॉ. संजीव बालियान, सांसद सत्यपाल सिंह, सांसद मलूक नागर के क्षेत्रों में उनके प्रस्ताव पर विकास कार्य कराए। पूर्व अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कार्यकाल में अपने वार्ड में मात्र दस लाख रुपये के कार्य कराए परंतु अब उनके वार्ड में दो करोड़ से अधिक के विकास कार्य हुए।
ये सदस्य बोर्ड बैठक में नहीं पहुुंचे
वार्ड 4 - बबीता भड़ाना, वार्ड 26 - विक्की तनेजा, वार्ड 33- रोहताश पहलवान, वार्ड 15 - मीनाक्षी भराला, वार्ड 7- ललित चौहान, वार्ड 24- सतपाल, वार्ड 31 - नवाजिश, वार्ड 21, 22, 27, 34 ऐसे वार्डों को गोद लेकर स्वयं कार्य कराने का जिला पंचायत अध्यक्ष ने दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए कार्य
वर्ष 2017-18 में 23 करोड़, वर्ष 2018-19 में 26 करोड़, वर्ष 2019-20 में 29 करोड़, वर्ष 2020-21 में करीब सात करोड़ के विकास कार्य कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें