फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ-भतीजे के पाप को खत्म कर प्रदेश का कर रहे विकास: श्रीकांत शर्मा

Wed, 18 Sep 2019 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश सरकार की 30 महीने की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बुआ-भतीजे की सरकारों ने प्रदेश का विनाश किया। लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश हर तरफ विकास के रास्ते पर चल रहा हैं। बुआ-भतीजे के पाप को खत्म कर प्रदेश को विकास की राह पर चलाने का काम कर रहे हैं। गन्ना भुगतान, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत योजना, उज्ज्वला योजना में प्रदेश नंबर वन हो गया है। 

उन्होनें कहा कि आज प्रदेश में अपराधी या जेल में है या ऊपर पहुंच रहे है। तेल के खेल को उजागर होने के मामले में उन्होंने कहा कि तेल माफिया हरगिज नहीं बचेंगे। अगर एसआईटी ने खेल किया तो उसके ऊपर भी एसआईटी है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस दौरान जिलाधिकारी के बैठक में नहीं पहुंचने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में डीएम अनिल ढींगरा पहुंचे तब जाकर किसान शांत हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें