फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विदाई समारोह में देवांशी बनी हेड गर्ल

Fri, 30 Jan 2026 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - विजडम ग्लोबल स्कूल में विदाई समारोह में शामिल।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दी कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्त़ुति दी। विद्यालय की हेड गर्ल देवांशी कंसल को चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना व संकल्प पूजा के साथ किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों, प्रधानाचार्या डॉ. बलजीत कौर सेठी ने शिक्षकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ढोल बीट्स स्वागत नृत्य ने सभी में उत्साह भर दिया। म्यूजिकल चेयर, टाइंग द नॉट, फ्लिप द बॉल, ग्लास एंड बैलून जैसे मनोरंजक खेलों में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनोरंजन किया। द लास्ट चैप्टर नामक नाट्य प्रस्तुति, अ वॉक डाउन मेमोरी लेन गीत ने विद्यार्थियों के विद्यालय जीवन की स्मृतियों को जीवंत कर दिया। विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों को उनकी विशेषताओं के टाइटल्स, स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। डॉ. बलजीत कौर सेठी ने विद्यार्थियों को जीवन की नई यात्रा के लिए संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमर अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें