फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका सभागार में स्वच्छ भारत मिशन पर विस्तृत चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में कैपेसिटी बिल्डिंग से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन टीम ने स्वच्छ वार्ड प्रोत्साहन समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों को शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, होम कंपोस्टिंग, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों की भी जानकारी दी गई तथा उनसे नगर क्षेत्र में स्वच्छता व जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यशाला में पूर्ण सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की सहमति जताई। इस अवसर पर सभासद खालिद अंसारी, जय चौबे, आशीष, आकाश कुमार, फरहीन, अजीम सैफी, कमल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें