विनाशकारी ‘इरमा’ ने फ्लोरिडा में तबाही मचा दी। यहां के अधिकतर लोग ने अटलांटा, शिकागो समेत अन्य शहरों में पलायन कर दिया। सरकार के अलावा आमजन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। फ्लोरिडा के प्रभावितों में भारतीयों की संख्या भी बड़ी है।
फतेहपुर पुट्ठी के राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य रेखा सिंह की बहन स्वदेश उर्फ रानी अमेरिका के अटलांटा में रहती हैं। रानी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के गांव बुड़ीना कलां की बेटी और मांडी गांव की बहू है। इरमा की भयावहता के बाद बागपत और मुजफ्फरनगर के परिवार रानी से लगातार संपर्क में हैं। रेखा सिंह ने बताया उनकी बातचीत हुई है। फ्लोरिडा के प्रभावित इलाके से लोग पलायन कर अब अटलांटा समेत अन्य सुरक्षित शहरों की ओर बढ़ रहे हैं।
पढ़ें : अमेरिका के फ्लोरिडा में फंसे रिश्तेदारों की सलामती के लिए दुआ
पलायन करने वालों में भारतीयों की भी बड़ी संख्या
फ्लोरिडा में विनाशकारी ‘इरमा’
फ्लोरिडा से पलायन करने वालों में भारतीयों की भी बड़ी संख्या है, इसकी वजह यह है कि इस प्रांत में अधिकतर लोग कंपनियों में इंजीनियरिंग के पेशे से जुड़े हैं। अटलांटा में मदद के लिए हेल्प सेंटर बनाए हैं। सरकार के अलावा आम लोग भी मदद के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उधर, शिकागो में रह रहे बड़ौत निवासी अजीत सिंह ने कहा हालात सुधरे नहीं है। फ्लोरिडा से पलायन कर आने वाले लोगों की संख्या अन्य सुरक्षित शहरों में बढ़ गई है। होटलों में जगह खाली नहीं है। हालात सुधरने में करीब तीन माह का समय भी लग सकता है।
हालात नाजुक, फ्लोरिडा खाली
शिकागो में रह रहे सोमपाल सिंह ने कहा फ्लोरिडा खाली हो चुका है। सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। बिजली कट होने से समस्या खड़ी हो गई है। लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं, लेकिन तूफान अधिक भयावह होने से परेशानी खड़ी हो गई है। भारतीय भी बड़ी संख्या में यहां फंसे हुए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/