सुनील कैथवास....श्री दिगम्बर जैन महावीर मंदिर में आयोजित पूजन एवं प्रक्षाल कार्यक्रम में शामिल
मेरठ। शारदा रोड महावीर जयंती भवन में प्रशिक्षण शिविर हुआ। शिविर में 80 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र का वर्णन किया। देवेंद्र जैन, अतुल जैन, वैभव जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं संपन्न कराई। राहुल जैन, गौरव जैन, सम्यक जैन ने बच्चों को पूजन विधि संपन्न कराई। सौरभ जैन सराफ ने बच्चों को बताया कि जैन आगम के अनुसार श्रीकृष्ण नौवें नारायण रहे। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य अचल जैन को मिला। विजेता प्रेक्षा को पुरस्कृत किया गया। ब्यूरो