संदीप,,,,परतापुर के जनता इंटर कालेज में आयोजित बैठक में उपस्थित शिक्षक संघ के पदाधिकारी
मेरठ। परतापुर के भूड़बराल स्थित जनता इंटर कालेज में रविवार को सीनियर बेसिक वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक नेताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेश पाल ने की। बैठक में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर ,जनपद के अध्यक्ष व मंत्री शामिल हुए। जिसमें अध्यापकों की अनेक समस्याओं पर विचार हुआ। अध्यक्ष राजेश तिवारी शामली ने प्रस्ताव रखा की आने वाले विधान परिषद चुनाव में पूरा संगठन उसी प्रत्याशी का समर्थन करेगा जिसको उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अपना प्रत्याशी घोषित करेगा। सभी अध्यापक उसके लिए कार्य करेंगे। बैठक में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ में जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, रामपाल त्यागी, नवनीत सिंह, उदयवीर सिंह धामा, माशूक अली, आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में गजेंद्र सिंह वर्मा जिला ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद