फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप से रिश्वत मामले में डिप्टी सीएमओ का पटल परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुराने शहर क्षेत्र में डिप्टी सीएमओ महेश चंद्र के ड्राइवर गुलजार पैसे लेते हुए एक वीडियो में दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ अशोक कटारिया ने डिप्टी सीएमओ महेश चंद्र को अपंजीकृत अप्रशिक्षित सेल के नोएड अधिकारी के पद से अग्रिम आदेशों तक हटा दिया है। यह जिम्मेदारी अब उप मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षण डॉ. अतुल कुमार को दी गई। इस मामले में जिलाधिकारी ने सीएमओ कार्यालय से जांच की आख्या मांगी है।
विज्ञापन

पुराने शहर में चार दिन दिन पूर्व एक झोलाछाप की दुकान की वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में डिप्टी सीएमओ महेश चंद्र और उनके बाबू अमन दुकान के बाहर दिखाई दे रहे हैं। दुकान के अंदर ड्राइवर गुलजार पैसा लेता नजर आ रहा है। पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ तो सीएमओ ने इस मामले में एसीएमओ प्रवीण गौतम और डिप्टी सीएमओ डॉ. अतुल कुमार को मामले की जांच सौंपी। मामले की रिपोर्ट तीन दिन रिपोर्ट देने के लिए भी आदेशित किया।
नीमा के अध्यक्ष नागेंद्र ने पूरे मामले की जांच मजिस्ट्रेट स्तर पर कराने के लिए जिलाधिकारी से आग्रह किया था। जिलाधिकारी ने अब इस मामले में सीएमओ कार्यालय से आख्या मांगी है। इधर, सीएमओ ने सोमवार को डिप्टी सीएमओ महेश चंद्र का पटल परिवर्तन करते हुए उन्हें पूर्व का पदभार उप मुख्य चिकित्साधिकारी भंडारण ग्रहण करने के लिए आदेशित किया है। सीएमओ अशोक कटारिया ने बताया कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट आने में अभी कुछ दिन लगेंगे। इस बीच डिप्टी सीएमओ महेश चंद्र का पटल परिवर्तन कर दिया गया है। नीमा के अध्यक्ष नागेंद्र ने कहा कि जांच में यह भी चर्चा है कि डिप्टी सीएमओ के ड्राइवर ने झोलाछाप ने पैसा उधार लिया था। ऐसे में वह पैसा लेने गया तो तब वहां डिप्टी सीएमओ और उनके बाबू भी वहां मौजूद थे। ऐसे में मामले की सही जांच होना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें