फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले- जातिवाद का ज़हर घोलने वालों को नहीं बख्शेगी सरकार

Sun, 15 Apr 2018 02:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मंच पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा वेस्ट यूपी में जातिवाद का ज़हर घोलने वालों को सरकार कतई नहीं बख्शेगी। कहा जाति धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं करने दिया जाएगा। ये बातें उन्होंने आईआईएमटी विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान कही।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि निर्दोष को कोई सजा नहीं होगी। लेकिन दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। प्रदेश में सुशासन का वातावरण बन रहा है ऐसे में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। एससी एसटी की घटनाओं में कमी आ रही है।

वहीं निजी स्कूलों को लेकर उन्होंने कहा कि मंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी जल्द ही काम करेगी। सरकार समय पर पढ़ाई और परीक्षा चाहती है। विश्वविद्यालयों में शोधपरक शिक्षण के लिए अधिक से अधिक सोल पीठों की स्थापना की जाएगी। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा इटली वाली कांग्रेस से देश को कोई उम्मीद नहीं है। ऋषि और कृषि पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री सुबह हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर उतरे और यहां से वह बाउंड्री लाइन के पास एक कार्यक्रम में पहुंचे। करीब 10.50 बजे उप मुख्यमंत्री गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने स्थापना दिवस समारोह एवं उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने डीएम, एसएसपी व शिक्षा विभाग मेरठ के अधिकारियों के साथ बैठक की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें