08:24 AM, 02-Apr-2023
Meerut News Live: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की समीक्षा बैठक जारी, सोहराब गेट डिपो कार्यालय में लगी आग
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शहर में रहेंगे। डिप्टी सीएम दोपहर साढ़े तीन बजे परतापुर हवाई पट्टी पर उतरे और यहां से बागपत रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों, कोर ग्रुप व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के लिए रवाना हो गए।
निकाय चुनाव के अनंतिम आरक्षण के बाद इसे खास माना जा रहा है। निकाय चुनाव की रणनीति बनाने के साथ ही वह पार्टी पदाधिकारियों संग प्रत्याशी को लेकर भी मंथन कर सकते हैं। घंटे भर चलने वाली बैठक के बाद वह मंडलायुक्त कार्यालय में विभागों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। बाद में पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से मनोज जोशी की प्रस्तुति ‘चाणक्य’ हिन्दी नाटक का मंचन शाम 4.30 बजे से होगा। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर उपमुख्यमंत्री रहेंगे। संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान रहेंगे। इसी के साथ राज्यमंत्री केपी मलिक भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।