ये हैं मंडल के प्रमुख प्रोजेक्ट
कार्यक्रम में मेरठ मंडल के अंतर्गत बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज, खुर्जा में राजकीय आईटीआई औ बागपत में राजकीय आईटीआई का शिलांयास शामिल हैं।
मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट
सभा स्थल में 300 से 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर के सांसदों, पदाधिकारियों को भी न्योता दिया गया है। मौसम विभाग के बारिश की संभावना के चलते पांडाल को जर्मन हैंगर से तैयार किया गया है। इससे बारिश का पानी सभा स्थल में नहीं आ सकेगा। हालांकि, जिस स्थान पर सभा स्थल बनाया गया है। उस स्थान के नीचा होने के कारण बारिश का पानी भर जाएगा।