फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सठला में सप्ताह में दो दिन पशु चिकित्सक की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव सठला के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने संज्ञान लेते हुए पशु सेवा केंद्र खाईखेड़ा की पशुधन अधिकारी को दो दिन गांव सठला में रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव सठला निवासी साजिद प्रधान व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि गांव में स्थित पशुओं का अस्पताल जर्जर हालत में है और गांव में कोई डॉक्टर भी नहीं बैठता है। जिससे पशु बीमार होने पर पशुपालकों को बहुत अधिक समस्या का सामना करता पड़ता है। शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने संज्ञान लेते हुए नजदीकी पशु सेवा केंद्र खाईखेड़ा पर तैनात लीना को सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पशु सेवा केंद्र सठला पर उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए। ग्रामीण साजिद ने बताया कि लीना ने गांव में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पशुपालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें