फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम लिखी ईंट नाली में लगाने पर देवबंदी उलमा नाराज, फोटो हो रही वायरल

Sat, 06 Jul 2019 01:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
श्रीराम लिखी ईंटों से हो रहा निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में श्रीराम लिखी ईंटों से नाली का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि किसी भी धर्म के लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। ऐसे करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को वायरल हो रही फोटो में श्रीराम लिखी ईंटों से नाली का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फोटो उत्तराखंड के रुड़की में किसी गांव का है। इसको लेकर जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है उसमें काम करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिंदुस्तान में रहने वाले सभी धर्मों की जिम्मेदारी बनती है कि वह एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करें और कोई भी ऐसा काम न करें जिससे उनकी भावनाएं आहत होती हों। जिस तरीके से श्रीराम लिखी ईंटों को नाली निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा है यह सरासर गलत है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह इस मामले की तह तक पहुंचे और इस प्रकार का कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करे।

तंजीम अबना-ए-मदारिस के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती याद इलाही कासमी ने भी वारयल हो रहे फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो कोई भी इसके लिए जिम्मेदार है उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। हमारा मुल्क आपसी सौहार्द और एकजुटता की मिसाल है। इसमें सभी धर्मों के लोग रहते हैं जो एक दूसरे के धर्म का आदर और सम्मान करते हैं। इस तरह का कार्य किया जाना घोर निंदनीय है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें