फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद सील किए जाने पर आगबबूला हुए देवबंदी उलेमा, कहा मुल्क में घोला जा रहा जहर

Thu, 13 Sep 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
देवबंदी उलमा
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम द्वारा मस्जिद को सील किए जाने को लेकर देवबंदी उलेमा ने सख्त नाराजगी जताई है। उलेमा का कहना है कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें इस मुल्क के अंदर जहर घोल रही हैं, जो हिंदू-मुस्लिम एकता के मिशन को खत्म करने की नाकाम कोशिश है। जानें क्या बोले उलेमा :-

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दारुल उलूम अशरफिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अथर कासमी का कहना है कि गुरुग्राम में मस्जिद को सील किया जाना सरकार की नाकामी साबित करता है और इससे यह भी साफ हो जाता है कि सरकार वहां दोगली पॉलिसी अपना रही है। उन्होंने कहा कि मुल्क में कुछ फिरकापरस्त ताकतें लगातार जहर घोलने का काम कर रही हैं। उनकी कोशिश है कि मुल्क में चलाए जा रहे हिंदू-मुस्लिम एकता के मिशन को हर हाल में खत्म कर दिया जाए। लेकिन उन्हें अपनी कोशिशों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

मुफ्ती अथर ने कहा कि केंद्र हो या फिर राज्य सरकारें सभी साजिश के तहत कभी मदरसों तो कभी मस्जिदों को निशाना बना रही हैं। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें इसका लाभ मिल सके। लेकिन अब देश की जनता समझ चुकी है कि उन्हें आपस में लड़वाकर राजनीतिक उल्लू सीधा किया जा रहा है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें